Table of Contents
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
(Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana)
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक जीवन बीमा योजना है, जिसे 9 मई, 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इसे “Prime Minister Life Insurance Scheme” के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमा योजना उन आम नागरिकों के लिए बनाई गई है जो बीमा का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए, यह कम प्रीमियम पर एक वर्ष के लिए जीवन बीमा प्रदान करती है।
| –> For more details Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana – visit this web page carefully and read all captions shortly |
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक जीवन बीमा योजना है जो ₹436 प्रति वर्ष की राशि पर जीवन बीमा प्रदान करती है। इस योजना के तहत, किसी भी कारण से पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर, पॉलिसीधारक के नामित व्यक्ति को ₹2,00,000 की राशि प्रदान की जाती है।
सभी भारतीय नागरिक जो की 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के बीच आते है वो प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए बैंक में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं | इस योजना का लाभ उठाने के लिए, व्यक्ति वर्ष भर किसी भी समय नामांकन करा सकते हैं। प्रीमियम, बैंक द्वारा ऑटो-डेबिट के माध्यम से एकत्र किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आवेदक को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे:-
| पॉलिसी धारक को प्रति वर्ष 436 रुपये का प्रीमियम राशि देय |
| बीमित व्यक्ति को 2,00,000/- रुपये तक का जीवन बीमा कवर |
| किसी भी कारण से हुई मृत्यु भी बीमा के अंतर्गत कवर |
| प्रीमियम राशि के लिए ऑटो डेबिट मोड की सुविधा |
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए पात्रता
- प्रत्येक भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
- 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के सभी भारतीय नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने लिए व्यक्ति का जनधन खाता या किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरुरी है।
- बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस खाता, खाताधारक के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- एक से अधिक बैंकों में खाता होने की स्थिति में वह केवल एक ही बैंक खाते से इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- जीमा बीमा केवल 1 वर्ष (01 जून से 31 मई तक) के लिए होता है।
किसी दावे का भुगतान नहीं किया जाएगा, कब देखें
- लाभार्थी की आयु 55 वर्ष से अधिक होने पर उसे कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
- लाभार्थी का बैंक/पोस्ट ऑफिस खाता बंद होने की स्थिति में वह किसी भी दावे के भुगतान के योग्य नहीं माना जायेगा |
- यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक बैंक खातों से लाभ लेता हुआ पाया जाता है तो उस व्यक्ति को भी इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विलंबित पंजीकरण हेतु प्रीमियम राशि
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केवल एक वर्ष के लिए वैध है। इसकी अवधि 1 जून से 31 मई तक है। इसके बाद, बीमा पर बैंक द्वारा विशेष छूट दी जाती है, जो इस प्रकार हैं:-
| Month’s | प्रीमियम राशि |
|---|---|
| जून, जुलाई और अगस्त | रु. 436/- |
| सितंबर, अक्टूबर और नवंबर | आनुपातिक प्रीमियम रु. 342/- |
| दिसंबर, जनवरी और फरवरी | आनुपातिक प्रीमियम रु. 228/- |
| मार्च, अप्रैल और मई | आनुपातिक प्रीमियम रु. 114/- |
आधिकारिक वेबसाइट और लिंक
- आधिकारिक वेबसाइट: www.jansuraksha.gov.in/
- वित्तीय सेवाएं विभाग: www.financialservices.gov.in/
- आधिकारिक अधिसूचना: Download
महत्वपूर्ण आवेदन पत्र PDF:
| हिन्दी | इंग्लिश। (English) |
| बांग्ला। (বাংলা) | गुजराती। (ગુજરાતી) |
| कन्नड़। (ಕನ್ನಡ) | मराठी। (मराठी) |
| तमिल। (தமிழ்) | तेलुगु। (తెలుగు) |
सम्पर्क केन्द्र (Contact Details)
- राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर:-
- 18001801111
- 1800110001
| जनसुरक्षा राज्यवार टोल फ्री नंबर | ||
|---|---|---|
| राज्य का नाम | संयोजक बैंक का नाम | टोल फ्री नंबर |
| आंध्र प्रदेश | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 18004258525 |
| अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह | भारतीय स्टेट बैंक | 18003454545 |
| अरुणाचल प्रदेश | भारतीय स्टेट बैंक | 18003453616 |
| असम | भारतीय स्टेट बैंक | 18003453756 |
| बिहार | भारतीय स्टेट बैंक | 18003456195 |
| चण्डीगढ | पंजाब नेशनल बैंक | 18001801111 |
| छत्तीसगढ़ | भारतीय स्टेट बैंक | 18002334358 |
| दादरा तथा नगर हवेली | बैंक ऑफ बड़ौदा | 1800225885 |
| दमन एवं दीव | बैंक ऑफ बड़ौदा | 1800225885 |
| दिल्ली | पंजाब नेशनल बैंक | 18001800124 |
| गोवा | भारतीय स्टेट बैंक | 18002333202 |
| गुजरात | बैंक ऑफ बड़ौदा | 1800225885 |
| हरियाणा | पंजाब नेशनल बैंक | 18001801111 |
| हिमाचल प्रदेश | यूको बैंक | 18001808053 |
| झारखंड | बैंक ऑफ इंडिया | 18003456576 |
| कर्नाटक | केनरा बैंक | 180042597777 |
| केरल | केनरा बैंक | 180042511222 |
| लक्षद्वीप | केनरा बैंक | 180042597777 |
| मध्य प्रदेश | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 18002334035 |
| महाराष्ट्र | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 18001022636 |
| मणिपुर | भारतीय स्टेट बैंक | 18003453858 |
| मेघालय | भारतीय स्टेट बैंक | 1800 345 3658 |
| मिज़ोरम | भारतीय स्टेट बैंक | 18003453660 |
| नागालैंड | भारतीय स्टेट बैंक | 18003453708 |
| ओड़ीशा | यूको बैंक | 18003456551 |
| पुडुचेरी | इंडियन बैंक | 180042500000 |
| पंजाब | पंजाब नेशनल बैंक | 18001801111 |
| राजस्थान | बैंक ऑफ बड़ौदा | 18001806546 |
| सिक्किम | भारतीय स्टेट बैंक | 18003453256 |
| तेलंगाना | भारतीय स्टेट बैंक | 18004258933 |
| तमिलनाडु | इंडियन ओवरसीज बैंक | 18004254415 |
| उत्तर प्रदेश | बैंक ऑफ बड़ौदा | 18001024455 |
| 1800223344 | ||
| उत्तराखंड | भारतीय स्टेट बैंक | 18001804167 |
| पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा | बैंक ऑफ बड़ौदा | 18003453343 |
चेतावनी:
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवेदन करने से पहले, आधिकारिक पोर्टल पर विवरण अवश्य देखें। यह जानकारी वर्तमान पॉलिसी शर्तों के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी।
Latest News for You:
- BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Declared – Check Online Result Now
- UPSSSC Lekhpal PET Result 2026: Released Cut Off & Merit List, Shortlisted for Main Exam
- Gold Rate Today February 2026 – Latest 22K, 24K & 18K Gold Prices, Check latest Update
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना | प्रति वर्ष 436/- रुपये में 2 लाख का बीमा आवेदन करें
- राजस्थान आंगनवाडी भर्ती 2026 Rajasthan Anganwadi Bharti के लिए आवेदन, Last Date/ Pdf
- GATE 2026 Answer Key: IIT Guwahati Response Sheet Released – Download at gate2026.iitg.ac.in





