Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
(बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन)
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: यह योजना बिहार सरकार द्वारा महिला रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से, सरकार महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की पहली किस्त प्रदान करती हैं | आवश्यकता होने पर उचित पात्रता होने पर सरकार द्वारा महिलाओं को अतिरिक्त 2 लाख रुपये की वित्तीय मदद भी प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लिए आवेदन करने के लिए तथा आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया जैसे मुख्य बिन्दुओ के लिए यह वेब पेज पूर्ण जानकारी प्रदान करता है |
JAN YOJNA PORTAL
All Government Scheme
–> For more details Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna visit this web page carefully and read all captions shortly |
Bihar Latest Govt Scheme
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना | प्रति वर्ष 436/- रुपये में 2 लाख का बीमा अभी आवेदन करें
- Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 अब मिलेंगे महिलाओं को ₹10,000 सीधे बैंक खाते में, आवेदन कैसे करें
- सुकन्या समृद्धि योजना 2025 के लिए आवेदन करें, जानिए ब्याज दर / बचत /अवधि और होने वाले लाभ
- SBI Saral Jeevan Bima Yojna 2025 प्रीमियम Discount ऑफर और लाभ, भविष्य की सुरक्षा with SBI
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में
बिहार सरकार द्वारा शुरू की इस योजना का प्रमुक उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करना हैं | इसके लिए सरकार द्वारा सभी महिलाओ के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही हैं |
महिलाओ द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद महिलाओं के रोजगार का आकलन किया जाएगा और अगर महिला अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रही है, तो बिहार सरकार महिला को अपने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ और सुविधाएं:
- राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता और अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकती है |
- स्वयं का काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता |
- 6 महीने बाद महिलाओं के रोजगार का आकलन के आधार पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करना |
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के लिए पात्रता:
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के लिए निम्न पात्रता रखी गई है जो कुछ इस प्रकार है –
- आवेदक करने वाली महिला बिहार की मूल नागरिक होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना अनिवार्य है।
- महिला द्वारा आवेदन करने के लिए पात्रता दस्तावेज होने चाहिए।
स्वंय सहायता समूह (SHG) में जुड़े होने पर
अगर आप शहरी स्वंय सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं , तो आपको यहाँ फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALO)/CRP से सम्पर्क करें | ALO/CRP के द्वारा आपके स्वयं सहायता समूह की बैठक बुलायी जायेगी एवं आपके समूह से जुडे सभी सदस्यों का आवेदन समेकित रूप से प्राप्त किया जायेगा ।
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- आवेदक का आधार कार्ड
- बैंक खाता पास बुक
- जीविका का सदस्यता अनिवार्य
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ऑनलाइन आवेदन की तिथि
- ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख: 29 सितम्बर 2025 तक
आधिकारिक लिंक और फॉर्म
- आधिकारिक वेबसाइट: www.mmry.brlps.in/
- आधिकारिक अधिसूचना: Notification
चेतावनी:
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए आवेदन करने से पहले, आधिकारिक पोर्टल पर विवरण अवश्य देखें। यह जानकारी वर्तमान पॉलिसी शर्तों के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी।
Latest News for You:
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना | प्रति वर्ष 436/- रुपये में 2 लाख का बीमा अभी आवेदन करें
- Delhi Police Constable Recruitment 2025 Apply for दिल्ली पुलिस 7565 पदों के लिए आवेदन करें
- दिल्ली सहायक शिक्षक भर्ती 2025 Apply For DSSSB PRT 1180 Primary Teacher आवेदन करें |
- Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 अब मिलेंगे महिलाओं को ₹10,000 सीधे बैंक खाते में, आवेदन कैसे करें
- ओडिशा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 WCD Odisha Anganwadi Helper पद के लिए आवेदन करें
- सुकन्या समृद्धि योजना 2025 के लिए आवेदन करें, जानिए ब्याज दर / बचत /अवधि और होने वाले लाभ