सक्षम छात्रवृत्ति योजना
सक्षम छात्रवृत्ति योजना के तहत विकलांग छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं | अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा सक्षम छात्रवृत्ति योजना पात्रता रखने वाले छात्रों को राशि प्रदान की जाएगी | इसके लिए आवेदनकर्ता को उपयुक्त दस्तावेज लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है |
For more details visit this web page carefully and read all captions shortly
सक्षम छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य
सक्षम छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दिव्यांग और विकलांग छात्रों को उनकी शिक्षा पूर्ण करने में आर्थिक सहायता के रूप से उनकी मदद करना है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा इस योजना में चयनित छात्रा को 50 हज़ार रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति की राशि प्रदान की जाएगी।
सक्षम छात्रवृत्ति योजना अवलोकन
योजना का नाम: सक्षम छात्रवृत्ति योजना
लाभ: 50 हज़ार रूपये प्रति वर्ष
सक्षम छात्रवृत्ति के लिए लाभार्थी: दिव्यांग और विकलांग छात्र
आवेदन कैसे करें: ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करें
सक्षम छात्रवृत्ति योजना आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
सक्षम छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने हेतु, आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे
- शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी 10वीं और 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
- ITI प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट फोटो
सक्षम छात्रवृत्ति योजना के बारे मे
- यह योजना अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कि जा रही है।
- सक्षम छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दिव्यांग और विकलांग छात्रों को उनकी शिक्षा पूर्ण करने में आर्थिक सहायता के रूप से उनकी मदद करना है।
- सक्षम छात्रवृत्ति योजना का लाभ केवल उन्ही छात्रों को दिया जायेगा जो विशेष रूप से विकलांग/ दिव्यांग और जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो |
- वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक होने पर आवेदक सक्षम छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।
- तकनीकी स्नातक (Technical Graduates) पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को अधिकतम 4 वर्ष की अवधि के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी और तकनीकी डिप्लोमा (Technical Diploma) पाठ्यक्रम के लिए छात्रवृत्ति अधिकतम 3 वर्ष के लिए दी जाएगी |
सक्षम छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता
सक्षम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए छात्रों को नीचे दी गई पात्रता पूरी करनी होगी:-
- विशेष रूप से विकलांग/ दिव्यांग और जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं हो
- छात्र को AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों से तकनीकी स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम करना चाहिए।
- आवेदनकर्ता छात्र अगले वर्ष में उत्तीर्ण होने के बाद अगली कक्षा में दाखिला लेना आवशयक है, फ़ैल हो जाने पर छात्रवृत्ति बंद कर दी जाएगी।
सक्षम छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
जो छात्र इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है वह ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से सक्षम छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति पाने हेतु आवेदन कर सकते है। सक्षम छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र भारत सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध किये जायेंगे |
संपर्क केंद्र
- सक्षम छात्रवृत्ति योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 011-29581118
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नम्बर :- 0120-6619540 - AICTE हेल्पलाइन नम्बर :- 011-26131497.
AICTE हेल्पडेस्क ईमेल :- ms@aicte-india.org. - राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल Helpdesk Email :- helpdesk@nsp.gov.in.
सक्षम छात्रवृत्ति योजना Helpdesk Email :- saksham@aicte-india.org.
आधिकारिक महत्वपूर्ण लिंक
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र
Under Government Scheme
Ministry of Education (शिक्षा मंत्रालय)